मंगलवार, 3 अगस्त 2010

श्रधांजलि - एक अप्रतिम एवं सूक्ष्मदर्शी पत्रकार को

'नारद्नामा' - यह एक तुच्छ प्रयास है , जिसके द्वारा मैं एक ऐसे पत्रकार को श्रद्धांजलि देने की कोशिश कर रहा हूँ जिनके  स्तंभ को पढ़कर मैं बड़ा हुआ हूँ । इसकी प्रेरणा मुझे उन्ही के स्थायी स्तम्भ " नारद जी खबर लायें हैं " से मिली । पत्रकारिता जगत के देदीप्यमान सितारे स्वर्गीय गोपाल प्रसाद व्यास को मेरा शत-शत नमन । अपने स्तम्भ में किये गए कटाक्षों के द्वारा वो समाज को झकझोर कर रख देते थे । व्यंग के माध्यम से वे जिन मुद्दों को उठाते थे एवं जिस प्रकार प्रस्तुत करते थे , वो न सिर्फ प्रसंसनीय है अपितु अनुकरणीय है ।
अपने इस प्रयास में सफलता हेतु मैं आपसे आशीर्वाद की कामना रखता हूँ , एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वो मुझे इतनी क्षमता प्रदान करें की मैं अपने उद्देश्य के साथ न्याय कर सकूँ ।
पाठक बंधुओं से मेरा निवेदन है की वो त्रुटियों के प्रति मेरा ध्यान अवश्य आकर्षित करें । -सधन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें